दुमका के बृंदावनी में दो बाइक में हुई टक्कर, चार घायल

सूचना दिये जाने के बाद टोंगरा पुलिस सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी रानीश्वर पहुंचाया

रानीश्वर. टोंगरा थाना क्षेत्र के रानीबहाल दलाही पथ पर बृंदावनी पंचायत भवन के पास मंगलवार की देर शाम दो बाइक में आमने-सामने टक्कर हो जाने से बाइक सवार चार व्यक्ति घायल हो गया है. स्थानीय लोगों ने टोंगरा थाना को इसकी सूचना दिये जाने के बाद टोंगरा पुलिस सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी रानीश्वर पहुंचाया. जहां सभी घायलों का प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया गया है. घायलों में से बिनेस मुर्मू (23) तरणी, प्रबोध टुडू ( 55) मसानपाड़ा, कार्तिक टुडू (33) मसानपाड़ा व अजय (30) जयपाहाड़ी का बताया जा रहा है. डॉ आजाद शेखर पंडित ने बताया कि सभी घायलों का प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >