सालतोला चेकनाका पर वाहन जांच के दौरान 1 लाख 5 हजार रुपए जब्त

सिदो-कान्हू चौक सालतोला चेक नाका पर उपस्थित दंडाधिकारी सूर्यधन टुडू वाहन जांच कर

रानीश्वर. सालतोला स्थित सिदो-कान्हू चौक में बनाये गये चेकनाका पर रविवार की सुबह वाहन जांच के दौरान बाइक की डिक्की से 1 लाख 5 हजार रुपये जब्त किया गया है. जानकारी के अनुसार रानीश्वर थाना क्षेत्र के पश्चिम बंगाल सीमा के वनपाड़ा-कलाकाटा से एक युवक बाइक लेकर आसनबनी की ओर जा रहा था. उसी क्रम में सिदो-कान्हू चौक सालतोला चेक नाका पर उपस्थित दंडाधिकारी सूर्यधन टुडू वाहन जांच कर रहे थे. इसी क्रम में बाइक की डिक्की से नगद 1 लाख पांच हजार रुपये पाये जाने पर राशि जब्त कर इसकी सूचना सीओ शांदा नुसरत व थाना प्रभारी बलराम कुमार सिंह को दी गयी. इसके बाद मौके पर पहुंच कर प्रक्रिया के तहत राशि जब्त की गयी. जानकारी के अनुसार युवक मवेशी व्यापारी है. विधानसभा चुनाव शांतिपूर्णरूप से संपन्न कराने के लिए प्रखंड क्षेत्र के महेषखाला, दिगुली, तांतलोई व सिदो-कान्हू चौक सालतोला में चेक नाका लगाकर कर 24 घंटा वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >