कुएं में गिरकर वृद्ध की मौत

काफी देर तक घर नही लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी

दुमका नगर. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दुधानी सरूवा गांव में मंगलवार को कुआं में गिरने वृद्ध की मौत हो गयी. मृतक ऑगस्टिन मरांडी(60) सरुवा गांव का रहनेवाला था. परिजनों ने बताया कि वह पैर फिसलकर कुंए में गिर गया था. काफी देर तक घर नही लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी. उस दौरान ग्रामीणों ने उसे कुएं में पड़ा हुआ पाया. पुलिस की मौजूदगी में शव को बाहर निकाला गया. परिजनों के अनुरोध पर पोस्टमार्टम कराये बगैर शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया. मृतक का कोई नहीं था. वह लंबे समय से बहनोई के घर में रहता था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >