वज्रपात से दो युवती झुलसी, भर्ती

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बनकाठी गांव में मंगलवार की शाम रिमझिम बारिश

दुमका नगर. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बनकाठी गांव में मंगलवार की शाम रिमझिम बारिश के साथ वज्रपात होने से दो युवती गंभीर रूप से झुलस गयी. स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को बेहोशी की हालत में फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों में बनकाठी गांव की मोनिका मरांडी और एलिसेवन मरांडी शामिल है. परिजनों ने बताया कि दोनों अन्य ग्रामीणों के साथ खेत धान रोप रही थी. उस दौरान अचानक रिमझिम बारिश शुरू हो गयी. उस दौरान खेत में वज्रपात होने से दोनों चपेट में आकर झुलस गयी. हादसे में मोनिका का हाथ और पेट झुलस गया. दोनों घायलों का इलाज पीजेएमसीएच चल रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >