गोलपुर की महिला पिछले चार दिनों से लापता

पति ऑस्टेना हेंब्रम घर आकर आसपास एवं रिश्तेदारों के घर पर खोजबीन की गयी

मसलिया. थाना क्षेत्र के गोलपुर गांव से एक महिला पिछले चार दिनों से लापता है. बताया जा रहा है कि पति रोजगार की तलाश में बाहर है़. तीन बच्चें की मां 23 जून की रात्रि बिना बताए घर से कही चली गयी है. महिला का नाम जियामुनी टुडू उम्र करीब 26 वर्ष है. परिजन इसकी सूचना फोन पर उनके पति को दी. पति ऑस्टेना हेंब्रम घर आकर आसपास एवं रिश्तेदारों के घर पर खोजबीन की गयी. पर कोई पता नहीं चल पाया. वह संताली, बंगला, हिंदी व खोरठा भाषा में बात करती है. लापता महिला के पति आस्टेना हेंब्रम ने मसलिया थाना में गुमशुदगी का सनहा दर्ज कराने को लेकर आवेदन दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >