निर्माणाधीन बीएसएनएल टॉवर की बैटरी चोरी, प्राथमिकी दर्ज

सिवाकोल, गोलबाजार एवं केंदुआटांड़ गांव में तीन बीएसएनएल टॉवर का निर्माण कार्य चल है

मसलिया. थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन बीएसएनएल टॉवर में लगी बैटरियों की चोरी के मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. सिवाकोल, गोलबाजार एवं केंदुआटांड़ गांव में तीन बीएसएनएल टॉवर का निर्माण कार्य चल है, जिसमे 8-8 बैटरी 48-48 वाेल्ट के लगे थे. तीनों टॉवर में अलग अलग कम्पनी के बैटरी लगे थे. सिवाकोल गांव के टॉवर में लगे बैटरी चोरी एक जुलाई को, गोलबाजार गांव के टॉवर में लगे बैटरी की चोरी सात जुलाई एवं केंदुआटांड़ गांव के टॉवर में लगे बैटरी व बक्से की चोरी 20 मई को हो गयी थी. इसे लेकर डीपीएल बीएसएनएल प्रोजेक्ट के कार्यवाहक अभियंता असीम अनुराग ने थाना में लिखित शिकायत की है. मसलिया थाना पुलिस ने थाना कांड संख्या 43/24 में बीएनएस की धारा 303(2) अंतर्गत अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस इस कांड की अनुसंधान कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >