ट्रक से कुचलकर बाइक सवार नानी की मौत, नाती जख्मी

हंसडीहा के दुमका मुख्य मार्ग पर नवोदय विद्यालय के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक पर सवार

हंसडीहा. हंसडीहा के दुमका मुख्य मार्ग पर नवोदय विद्यालय के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक पर सवार महिला की मौत हो गयी. मृतका की पहचान मेहरुनिसा के रूप में की गयी. वहीं बाइक चालक मो मुकर्रम अंसारी भी इस घटना में घायल हो गये. जानकारी के अनुसार गोड्डा आसनबनी निवासी मो मुकर्रम अंसारी बाइक पर अपनी नानी को लेकर दुमका जा रहे थे. हंसडीहा चौक से कुछ ही दूरी पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को पीछे से जोरदार धक्का मारा. जिससे बाइक सवार दोनों सड़क पर ही गिरने के साथ ट्रक महिला को कुचलते भाग निकला. जिससे महिला की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. घटना की सूचना पर हंसडीहा पुलिस ने पीछा कर ट्रक और चालक को पकड़ लिया. एसआइ कामेश्वर सिंह ने दल बल के साथ घायल मो मुकर्रम को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरैयाहाट में भर्ती कराया है. पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >