गोपीकांदर में झामुमो के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष जगरनाथ राय का निधन

तबीयत बिगड़ता देख परिजन उन्हें स्थानीय चिकित्सक के पास इलाज के लिए ले जाना चाह रहे थे

गोपीकांदर. गोपीकांदर में झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष जगरनाथ राय का बीमारी से मौत हो गयी. उनके बड़े बेटे शंकर राय ने बताया कि उनके पिता जगरनाथ राय एक साल से बीमार चल रहे थे. शनिवार की सुबह 2:00 बजे हार्ट अटैक से उनकी मृत्यु हो गई. उनकी तबीयत बिगड़ता देख परिजन उन्हें स्थानीय चिकित्सक के पास इलाज के लिए ले जाना चाह रहे थे, लेकिन इस बीच उन्होंने दम तोड़ दिया. पूर्व प्रखंड अध्यक्ष के निधन की खबर मिलने पर झामुमो महिला नेत्री पोलिना मुर्मू, जोन हांसदा, रोशन मुर्मू, मंगल सोरेन, मुन्ना मुर्मू व अन्य ने जगरनाथ राय के घर पिनरगढिया पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की तथा परिजन को ढांढस बंधाया. जगरनाथ राय का अंतिम संस्कार पिनरगढिया गांव में ही किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >