तेज रफ्तार हाइवा ने बोलेरो को मारी ठोकर, क्षतिग्रस्त

. वाहन का अगला और चालक साइड पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया

गोपीकांदर. गोबिंदपुर-साहिबगंज स्टेट हाइवे में गोपीकांदर थाना क्षेत्र के जियापानी डाउन में तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से बोलेरो सवार तीन युवक घायल हो गये है. दुर्घटना में बोलेरो वाहन का एक तरफ का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है. दुर्घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने बोलेरो सवार घायल सुनील मरांडी, श्रीनाथ मोहली और चालक कालीराम हांसदा पीजेएमसीएच में भर्ती कराया है. तीनों युवकों का इलाज पीजेएमसीएच में चल रहा है. बोलेरो चालक सह मालिक कालीराम हांसदा ने बताया कि वह रात करीब 10 बजे अमड़ापाड़ा बाजार से अपने घर कुंडापहाड़ी जा रहा था. इसी बीच जियापानी डाउन में सामने से आ रहे खाली डंपर बोलेरो को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया. वाहन का अगला और चालक साइड पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है. दुर्घटना के बाद हाइवा भागने में सफल रहा. गोपीकांदर पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो वाहन को जब्त कर लिया है. घायल में तीनों युवक गोपीकांदर थाना क्षेत्र की ओड़मो पंचायत गांव कुंडापहाड़ी स्कूल टोला के रहनेवाले हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >