असंतुलित बाइक से गिरकर दो लोग घायल, भर्ती

जामा-पालोजोरी मुख्य मार्ग पर जामा थाना क्षेत्र के कैराबनी गांव

दुमका नगर. जामा-पालोजोरी मुख्य मार्ग पर जामा थाना क्षेत्र के कैराबनी गांव के पास सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों में जामा थाना क्षेत्र महारो के संतोष मिर्धा और रामगढ़ थाना क्षेत्र के भतुरिया गांव के भांजा सुलोचन मिर्धा शामिल हैं. परिजनों ने बताया कि संतोष मिर्धा भांजा के साथ बाइक लेकर बेटे से मिलने उसका ससुराल फतेहपुर जा रहे थे. कैराबनी गांव के पास संतुलन बिगड़ जाने से बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >