ट्रेन से गिरकर मृत महिला की हुई पहचान

हंसडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत नन्दकोप गांव निवासी शिवलाल सोरेन की पत्नी

हंसडीहा. हंसडीहा-दुमका रेल खंड पर कुरमाहाट रेलवे हॉल्ट के समीप मंगलवार को एक महिला की मौत ट्रेन से गिरकर हो गयी थी. उक्त महिला की पहचान गुरुवार को हो गयी. मृतका की पहचान हंसडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत नन्दकोप गांव निवासी शिवलाल सोरेन की पत्नी लुदगी हेंब्रम के रूप में की गयी. ज्ञात हो कि मंगलवार को हंसडीहा दुमका रेलखंड पर कुरमाहाट हॉल्ट के समीप एक महिला अचेत अवस्था में गिरी हुई थी. लोगों द्वारा 108 पर फोन कर एंबुलेंस बुलाकर घायल महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरैयाहाट भिजवाया गया था. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था. पुलिस मृत महिला को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज दुमका भेज दिया. मंगलवार को शव की शिनाख्त नहीं होने की वजह से शव को 72 घंटे के लिए शीत गृह दुमका में रखा गया था. बुधवार को शव का शिनाख्त होने के बाद मृतका के पुत्र मनवेल सोरेन को सौंप दिया गया

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >