स्पंज आयरन लोड टेलर पलटा, बाल-बाल बचे चालक-उपचालक

गोविंदपुर-साहिबगंज हाईवे में रानीघाघर पु��� पर

दलाही. गोविंदपुर-साहिबगंज हाईवे में रानीघाघर पुल पर स्पंज आयरन लोड टेलर पलट गया. हादसे में चालक उप चालक बाल-बाल बच गये. टेलर चालक अजय यादव के अनुसार 18 चक्का टेलर NL01A/C6610 में स्पंज आयरन लोड करके कोलकाता से नेपाल जा रहा था. टेलर में लगभग 42 टन से 47 टन के बीच स्पंज आयरन लोड था. रानीघाघर पुल पार करते समय मोटरसाइकिल को साइड देने के क्रम में अचानक ब्रेक लगाने से वाहन असंतुलित हो गया, जिसके बाद पुल में स्पंज आयरन हाईवे बिखर गया. घटना पुल के बीचों बीच होने से वाहन का आवागमन लगभग एक घंटे तक बाधित रही, जिसके चलते घंटो सड़क गाड़ियों की कतार लगी रही. टेलर के पलटने का आवाज इतनी जोर की थी कि इलाके के लोग आवाज सुनकर ही घटना स्थल पहुंच गये. बतादें कि रानीघाघर पुल पर आये दिन दुर्घटना होते रहती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >