दुमका सांसद नलिन सोरेन ने भरा गणना प्रपत्र

दुमका सांसद नलिन सोरेन ने विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत अपना गणना प्रपत्र भरा और लोगों से सक्रिय भागीदारी की अपील की।

प्रतिनिधि, काठीकुंड

विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत शनिवार को निर्वाचन विभाग की टीम जनप्रतिनिधियों के आवास पहुंचकर गणना प्रपत्र भरवाने की प्रक्रिया में जुटी रही. इसी क्रम में बूथ संख्या-29, मध्य विद्यालय शिवतल्ला (पश्चिमी भाग) की बीएलओ मिनोती देहरी, एलआरडीसी सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी अशोक कुमार तथा बीडीओ सह सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सौरव कुमार, सांसद नलिन सोरेन के आवास पहुंचे. इस दौरान दुमका सांसद नलिन सोरेन, जिला परिषद अध्यक्ष जॉयस बेसरा, सांसद प्रतिनिधि जोन सोरेन एवं परिवार के अन्य सदस्यों ने आवश्यक विवरण दर्ज कर गणना प्रपत्र भरा.

अधिकारियों ने प्रपत्र भरने की प्रक्रिया की जानकारी देते हुए आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कराई. मौके पर सांसद नलिन सोरेन ने क्षेत्र के सभी पात्र मतदाताओं से विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की. जिप अध्यक्ष ने कहा कि प्रत्येक मतदाता निर्धारित समय के भीतर गणना प्रपत्र सही एवं पूर्ण जानकारी के साथ भरकर जमा करें, ताकि मतदाता सूची अद्यतन और त्रुटिरहित बनाई जा सके. पदाधिकारियों ने मतदाताओं से गणना प्रपत्र को शुद्ध एवं सही भर कर जमा करने की अपील की.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Abhishek

Published by: Priya Gupta

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >