राष्ट्रीय तीरंदाजी में दुमका की बेटी मेघा बेसरा का जलवा, झारखंड टीम में हुआ चयन

बोकारो में आयोजित होने वाली एनटीपीसी नेशनल रैंकिंग आर्चरी टूर्नामेंट में दुमका की मेघा बेसरा झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी. जानिए उनके चयन की पूरी जानकारी.

दुमका : बोकारो में 19 से 26 अगस्त तक आयोजित होने वाली एनटीपीसी नेशनल रैंकिंग आर्चरी टूर्नामेंट में दुमका की प्रतिभावान तीरंदाज मेघा बेसरा झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी. मेघा का चयन रांची में आयोजित चयन प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर झारखंड टीम के लिए किया गया है.

पदक जीतकर दुमका का नाम रोशन कर चुकी हैं मेघा बेसरा

मेघा बेसरा एकलव्य तीरंदाजी केंद्र, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस दुमका की प्रशिक्षु खिलाड़ी हैं. वह पिछले चार वर्षों से दुमका में तीरंदाजी का प्रशिक्षण ले रही हैं. प्रशिक्षण के दौरान मेघा ने लगातार बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है. वह इससे पहले भी कई राष्ट्रीय स्तर की तीरंदाजी प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुकी हैं और पदक जीतकर दुमका का नाम रोशन कर चुकी हैं. जिला तीरंदाजी संघ के वरीय उपाध्यक्ष इंजीनियर कृष्ण नंदन सिंह ने बताया कि मेघा बेसरा का चयन उनकी प्रतिभा और प्रतियोगिताओं में लगातार बेहतर प्रदर्शन के आधार पर हुआ है. उन्होंने मेघा के राष्ट्रीय रैंकिंग प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताते हुए कहा कि दुमका के खिलाड़ियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है. उचित प्रशिक्षण और अवसर मिलने पर यहां के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं.

झारखंड टीम में चयन

इंजीनियर कृष्ण नंदन सिंह झारखंड तीरंदाजी संघ के भी वरीय उपाध्यक्ष हैं. वह बोकारो में आयोजित राष्ट्रीय रैंकिंग तीरंदाजी प्रतियोगिता की आयोजन समिति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. प्रतियोगिता में देश के विभिन्न हिस्सों से प्रतिभावान तीरंदाजों के हिस्सा लेने की उम्मीद है. मेघा बेसरा के झारखंड टीम में चयन से दुमका के खेल प्रेमियों और तीरंदाजी से जुड़े खिलाड़ियों में खुशी है. स्थानीय खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों ने मेघा को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके बेहतर प्रदर्शन की कामना की है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anand Jayswal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >