बच्चा चोर बताकर जान से मारने की नीयत से मारपीट करने का आरोपी गिरफ्तार, गया जेल

न्यायिक हिरासत में सेंट्रल जेल दुमका भेज दिया.

शिकारीपाड़ा. थाना क्षेत्र के जामबाद के बच्चा चोर बताकर जान मारने की नीयत से मारपीट करने के आरोपी गुलेन हांसदा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मामले में यह सातवीं व अंतिम गिरफ्तारी थी. मंगलवार को उसे न्यायिक हिरासत में सेंट्रल जेल दुमका भेज दिया. हीरापुर के सोम किस्कू ने षड्यंत्र के तहत बच्चा चोरी के आरोप लगाकर जान से मारने की नीयत से बांधकर मारपीट करने के आरोप में अपने साला की पत्नी सहित 7 नामजद के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी थी. सातों नामजद के विरुद्ध थाना में कांड संख्या 54/24 में भादवि की धारा 141, 149, 341, 342, 323, 325, 307, 120(बी) के तहत मामला दर्ज किया गया था. इस मामले में एक महिला सहित 6 आरोपितों की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >