कुमिरदहा बाउरी टोला में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

फांसी लगाने के पहले वह साइकिल लेकर नदी से स्नान कर आया था

रानीश्वर. थाना क्षेत्र के कुमिरदहा गांव के बाउरी टोला में मंगलवार को दोपहर एक युवक ने अपने ही घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या ��िये जाने का मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के अनुसार घर के बरामदे पर गले में रस्सी डालकर फांसी लगा ली है. मृतक के कान पर हेडफोन लगा हुआ था. मृतक का नाम 19 वर्ष मेघनाद दलुई था. बताया जा रहा है कि घटना के समय वह घर पर अकेले ही था. फांसी लगाने के पहले वह साइकिल लेकर नदी से स्नान कर आया था. सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया. थाना प्रभारी बलराम कुमार सिंह ने बताया कि इस संबंध में यूडी केस दर्ज किया गया. जानकारी के अनुसार मृतक का पिता आशीष दलुई काम के लिए कश्मीर गये हैं. बचपन में ही मृतक के मां की मृत्यु हो गई है. वह तीन भाई बहनों में से सबसे बड़ा था. वह घर पर दादी के साथ रह रहा था. आत्महत्या के कारण के बारे में पता नहीं चल पाया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >