विपदतारिणी व्रत आज

सादीपुर, बाखरतली, रघुनाथपुर, आसनबनी, सुखजोड़ा, रानीश्वर, दुमका प्रखंड के रानीबहाल आदि गांवों में

रानीश्वर. रथयात्रा के बाद मंगलवार को विपदतारिणी व्रत विभिन्न गांवों में किया जायेगा. तैयारी अंतिम चरण में है. विपदतारिणी व्रत में 13 किस्म के फल ,फूल, मिठाई लगता है. महिलाएं विपदतारिणी की व्रत रखकर गांव के मंदिर में पूजा अर्चना में शामिल होती है. जानकारी के अनुसार रथयात्रा के बाद पहला मंगलवार या शनिवार को विपदतारिणी व्रत मनाया जाता है. प्रखंड क्षेत्र के सादीपुर, बाखरतली, रघुनाथपुर, आसनबनी, सुखजोड़ा, रानीश्वर, दुमका प्रखंड के रानीबहाल आदि गांवों में विपदतारिणी पूजा की जायेगी. महिलाएं विपदतारिणी पूजा कर परिवार के सभी सदस्यों को सकुशल रखने की मां विपदतारिणी से कामना करती है. वहीं, परिवार के सभी सदस्यों के बाहों में लाल धागा बांधती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >