मतदाता सूची में नाम जोड़ने बीएलओ अब घर-घर करेंगे सर्वे : बीडीओ

बीएलओ पर्यवेक्षकों के साथ बैठक करते बीडीओ

रानीश्वर. बीडीओ शिवाजी भगत ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में बीएलओ पर्यवेक्षकों के साथ बैठक की. बैठक में उपस्थित बीएलओ पर्यवेक्षकों को फर्म 6, 7 व 8 बीएलओ को भरवाने, जिन नये मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में चढ़ाना है तथा जो अन्यत्र चले गये हैं और जिनकी मृत्यु हो गई है वैसे मतदाताओं की सूची बीएलओ को तैयार कर जमा करने का निर्देश दिया गया. साथ ही जिन मतदाताओं का वोटर कार्ड में अभी भी ब्लैक एंड ह्वाइट फोटो है उसके बदले रंगीन फोटो देने तथा बीएलओ को घर-घर आनलाइन सर्वे करने का निर्देश दिया गया. मौके पर सूरज कुमार, अनिमेष पात्र, दयामय घोष आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >