कार से कुचलने एक शख्स गंभीर रूप से घायल, भाग रहे चालक को पुलिस ने पकड़ा

प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक की नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया ग

प्रतिनिधि, हंसडीहा हंसडीहा-दुमका पथ पर ओड़तारा के पास शुक्रवार को कार सवार ने सड़क किनारे खड़े एक शख्स को बुरी तरह कुचल दिया. घटना के बाद ऑल्टो सवार दुमका की ओर फरार हो गया. घटना की सूचना मिलने के साथ ही अवर निरीक्षक कामेश्वर सिंह एवं सहायक अवर निरीक्षक बीएन सिंह पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे. इसके बाद घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरैयाहाट पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक की नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया गया. इस दौरान भाग रहे कार को पुलिस ने चंद्र दीप गांव के पास ओवरटेक कर पकड़ लिया. घायल युवक की पहचान जामा थाना क्षेत्र के प्रदीप लायक 30 वर्ष के रूप में की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >