गोपीकांदर में हुई सड़क दुर्घटना में दो घायल

परिजन क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल अपने साथ घर ले गये

गोपीकांदर. गोविंदपुर-साहिबगंज मुख्य मार्ग गोपीकांदर थाना अंतर्गत बलिया मोड़ के पास मंगलवार को मोटरसाइकिल में सवार दो युवक असंतुलित होकर रोड के किनारे झाड़ी में घुस गये. मोटरसाइकिल नंबर JH16G 3161 में सवार दो व्यक्ति संदीप मरांडी 18 वर्ष मुंशी हांसदा 16 वर्ष दोनों गढ़ियापानी के रहनेवाले हैं. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. डॉ पंचम लाल, एएनएम मनीता मरांडी ने दोनों घायलों का इलाज किया. मुंशी हांसदा को पैर में चोट लगी है. संदीप मरांडी के दायें हाथ की अंगुली कट गयी है, लिहाजा बेहतर इलाज के लिए दुमका फूलो झानो मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर कर दिया गया है. परिजन क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल अपने साथ घर ले गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >