साहिबगंज में होगी राज्य स्तरीय कबड्डी भिड़ंत, दुमका के 29 खिलाड़ियों का चयन

राज्य स्तरीय जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता के लिए दुमका की बालक और बालिका टीमों का चयन कर लिया गया है. जिले भर से 70 खिलाड़ियों ने ट्रायल में हिस्सा लिया. चयनित 29 खिलाड़ी साहिबगंज में दमखम दिखाएंगे.

संवाददाता, दुमका: साहिबगंज में 12 से 14 सितंबर तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता के लिए दुमका जिला की बालक और बालिका टीम का चयन कर लिया गया है. इसके लिए शहर के शिबू सोरेन इंडोर स्टेडियम में एक दिवसीय जिला स्तरीय चयन प्रतियोगिता सह ट्रायल आयोजित किया गया.

ट्रायल में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे करीब 70 बालक और बालिका खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन किया. खिलाड़ियों ने कोर्ट पर दमखम दिखाते हुए चयनकर्ताओं को प्रभावित करने की कोशिश की.

खेल कौशल और टीम वर्क परखी गयी

ट्रायल के दौरान NIS कोच मुकेश कुमार ने खिलाड़ियों की शारीरिक दक्षता, खेल कौशल, कोर्ट पर प्रदर्शन और टीम वर्क को परखा. प्रदर्शन के आधार पर बालक और बालिका दोनों वर्गों में संतुलित टीम का चयन किया गया.

चयन प्रक्रिया को सफल बनाने में शमशेर अंसारी, हैदर हुसैन, शशि हांसदा, अजय, मीरू और ऋषि का योगदान रहा. मौके पर शारीरिक शिक्षक सुमान कुमार, स्टेडियम मैनेजर विकास कुमार और बिनीता कुमारी मौजूद थीं.

बालक वर्ग में इन खिलाड़ियों का चयन

दुमका की बालक टीम में राजवीर, सोनू कुमार, निरंजन कुमार, नीरज कुमार, निरंजन कुमार, अनीश कुमार, बिकास भंडारी, जयंत कुमार, नीतीश मंडल, चंदन कुमार, अमन कुमार, अभिषेक कुमार, बिट्टू और सोहन को शामिल किया गया है.

कोच: शशि हांसदा मैनेजर: अजय मिर्धा

बालिका वर्ग में इन खिलाड़ियों को मिली जगह

बालिका टीम में लक्ष्मी कुमारी, देविका कुमारी, पिंकी कुमारी, पायल कुमारी, गंगा कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, सुस्मिता कुमारी, उर्मिला कुमारी, परमिला मुर्मू, मंजू सोरेन, कोमल मरांडी, जैनब खातून, आलिया खातून, सुमू और सबाना का चयन किया गया है.

कोच: मीरू मैनेजर: मुस्कान

साहिबगंज में दम दिखाएगी दुमका की टीम

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दुमका के चयनित बालक और बालिका खिलाड़ी अपनी टीम के साथ बेहतर प्रदर्शन के इरादे से उतरेंगे. चयनित खिलाड़ियों को खेल प्रेमियों और आयोजन से जुड़े लोगों ने प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anand Jayswal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >