दुमका के जमुनियां के पास पलटे ट्रक से अवैध शराब बरामद, बिहार ले जाने की थी तैयारी

Dumka News: जमुनियां गांव के पास पलटे ट्रक से करीब दो करोड़ रुपये की अवैध शराब बरामद होने का मामला सामने आया है. इसके बाद से पुलिस जांच में जुट गई है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

मौके पर पहुंची पुलिस

सरैयाहाट (दुमका) से कुमार चंद्रकांत की रिपोर्ट

Dumka News: झारखंड में एनएच-133 चोपामोड़-गोड्डा मुख्य सड़क मार्ग पर जमुनियां गांव के पास सोमवार देर रात पलटे ट्रक मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. ट्रक से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई है. बरामद की गई शराब की अनुमानित कीमत करीब दो करोड़ रुपये बताई जा रही है. 

आटा और डिटर्जेंट के बीच छुपी थी शराब 

मिली जानकारी के अनुसार ट्रक में आटा और डिटर्जेंट के बोरों के बीच शराब की पेटियां छुपाकर रखी गई थीं. दुर्घटना के बाद जब बोरे सड़क पर बिखरे तो उसमें से शराब की बोतलें बाहर निकल आईं, जिससे पूरे मामले का पर्दाफाश हो गया. 

दुमका में 2 करोड़ का शराब लदा ट्रैक्टर पलटा

पुलिस ने मौके पर पहुंच संभाली स्थिति 

घटना की सूचना मिलते ही हंसडीहा सर्किल इंस्पेक्टर बिशुनदेव पासवान सहित सरैयाहाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया. पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लेते हुए सड़क पर बिखरे सामान को हटवाकर यातायात बहाल कराया. 

बिहार ले जाई जा रही थी खेप 

पुलिस जांच में प्रारंभिक तौर पर यह सामने आया है कि जब्त शराब की खेप को बिहार ले जाया जा रहा था, जहां इसकी खपत की योजना थी. 

पूरे नेटवर्क की जांच तेज 

मौके से बरामद शराब को जब्त कर करीब 15 ट्रैक्टर ट्रॉली के माध्यम से थाना लाया जा रहा है. पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं. इस घटना के बाद क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी को लेकर हलचल तेज हो गई है.

यह भी पढ़ें: JPSC PT में अनुपस्थित रहे 1.06 लाख परीक्षार्थी: आयोग ने जारी किया मॉडल उत्तर, जानें मेंस और इंटरव्यू की संभावित तारीख

यह भी पढ़ें: अक्षय तृतीया पर बाबा बैद्यनाथ का अलौकिक महाशृंगार: सरदार पंडा ने किया दिव्य पूजन, पलंग-पादुका का हुआ दान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >