दो बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत, दूसरा घायल

मृतक कुदरत शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के खाड़ू कदमा गांव का रहनेवाला

दुमका नगर. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सगरभंगा गांव के पास शनिवार को दो बाइक की भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सक ने गंभीर रूप से घायल कुदरत अंसारी (24) को मृत घोषित कर दिया. वहीं, दूसरे बाइक सवार का इलाज चल रहा है. मृतक कुदरत शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के खाड़ू कदमा गांव का रहनेवाला था. जानकारी के मुताबिक कुदरत बाइक लेकर शिकारीपाड़ा से दुमका आ रहा था. सगरभंगा गांव के पास दो बाइक में भिड़ंत हो गयी. हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >