केंद्र सरकार पर झारखंड का बकाया बढ़कर 2.36 लाख करोड़, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह का बड़ा बयान

Jharkhand Politics: मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की झारखंड पर बकाया राशि 2.36 करोड़ रुपये हो गयी है. उन्होंने कहा है कि कुछ दिनों में इसकी रिपोर्ट सौंप दी जाएगी.

रांची : झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा है कि केंद्र सरकार का झारखंड पर बकाया कुछ दिनों में बढ़कर 1.36 लाख करोड़ से बढ़कर 2.36 लाख करोड़ हो जाएगा. झारखंड वित्त विभाग इसका ब्योरा तैयार करने में लगा है. इसकी रिपोर्ट कुछ दिनों में पेश कर दी जाएगी. ये बातें उन्होंने शनिवार को एमपी-एमएलए कोर्ट दुमका में पेशी के बाद कही है.

मंत्री ने केंद्र पर लगाया झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह शनिवार को एमपी-एमएलए कोर्ट दुमका में किसी मामले में पेश होने आयी थी. कोर्ट से बाहर आने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया. समाज के उत्थान के लिए जो योजनाएं यहां पर चलायी जा रही है उसमें केंद्र सरकार अपना अंश देने में कोताही बरत रही है.

अलग-अलग विभागों का भी हो चुका है करोड़ों का बकाया मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि पहले से ही कोयले की रॉयल्टी 1.36 लाख करोड़ रुपये बाकी है. हाल के‡ दिन में• अलग‐अलग विभाग• के करोड़ों का बकाया हो चुका है, जिसमें पीएम आवास योजना, मनरेगा, नल‐जल योजना और बाल विकास परियोजना की राशि शामिल है.

झारखंड की राजनीति से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें

मंत्री दीपिका पांडेय बोलीं- जरूरत पड़ी तो आंदोलन भी करेंगे

मंत्री दीपिका पांडेय ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों• की भूमि रही है और अपना हक पाने की लिए हमें आंदोलन करना भी आता है. सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी जनता को बैठˆ-बिठाये रुपये दिये जाने की निंदा के‡ बाबत उन्होंने कहा कि इस ऑडर को वह अब तक नहीं देख पायी है. इतना जरूर कहूंगी कि चुनाव के‡ वक्त अगर कोई रुपये देने की बात कहता है, तो यह गलत है. क‰बिनेट में फै‰सला लेकर महिलाओं को सशक्त बनाने की कोशिश कहीं से गलत नहीं है.

Also Read: University Scam: झारखंड के इस विश्वविद्यालय में 44 लाख से भी अधिक का घोटाला, 30 दिनों में वसूली का आदेश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >