जमनी गांव के पास 40 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद

पहचान थाना क्षेत्र के तुर्कापहाड़ी निवासी दीनू देहरी के रूप में हुई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया था.

काठीकुंड. काठीकुंड पुलिस ने साहिबगंज-गोविंदपुर मुख्य मार्ग स्थित काठीकुंड थाना क्षेत्र के जमनी गांव के पास 40 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद किया गया. पहचान थाना क्षेत्र के तुर्कापहाड़ी निवासी दीनू देहरी के रूप में हुई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया था. थाना प्रभारी त्रिपुरारी कुमार ने बताया कि शव सड़क किनारे पड़ा हुआ था. मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम के बाद चल पायेगा. मृतक की पत्नी की छह वर्ष पूर्व ही मृत्यु हो चुकी है. वह अपने पीछे अपने छह साल के लड़के व अपने वृद्ध पिता को छोड़ गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >