बुजुर्ग व्यक्ति का शव जोरिया से बरामद, पहचान नहीं

मुसना पंचायत के पिपरा-बाबईखोड़ा गांव की सीमा परकी है घटना

गोपीकांदर. गोपीकांदर थाना क्षेत्र की मुसना पंचायत के पिपरा-बाबईखोड़ा गांव की सीमा पर स्थित जोरिया में 60 वर्षीय अज्ञात बुजुर्ग का पानी से शव पुलिस ने बरामद किया है. शव जोरिया में पीठ के बल शव उपला रहा था. ग्रामीणों की भीड़ शव देखने के लिए जुट गयी. मृतक की पहचान नहीं हो सकी. स्थानीय लोगों ने गोपीकांदर थाना में सूचना दी. इसके बाद थाना प्रभारी रंजीत मंडल, एसआइ भरत भूषण सिंह, एसआइ धर्मल मांझी, दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल भेज दिया. थाना प्रभारी रंजीत मंडल ने बताया कि शव की पहचान कराने के लिए पुलिस हरसंभव प्रयास कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >