कांग्रेस के प्रदेश महासचिव ने झामुमो प्रत्याशी के लिए मांगा वोट

जनसंपर्क के दौरान डॉ सुशील मरांडी ने कहा कि इस समय भाजपा विकसित झारखंड बनाने की बात कर रही है. उसके कार्यकर्ता गांव-गांव घूम कर विकसित भारत की बात कर रहे हैं.

रामगढ़. कांग्रेस के प्रदेश महासचिव डॉ सुशील मरांडी ने मंगलवार को रामगढ़ प्रखंड की कारूडीह तथा डांडो पंचायत के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क कर दुमका लोकसभा क्षेत्र से गठबंधन के प्रत्याशी नलिन सोरेन के लिए वोट मांगा. इस दौरान उनके साथ जिला उपाध्यक्ष प्रेम साह, प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार राय, साकेत पंडित, मिलन मंडल आदि उपस्थित थे. जनसंपर्क के दौरान डॉ सुशील मरांडी ने कहा कि इस समय भाजपा विकसित झारखंड बनाने की बात कर रही है. उसके कार्यकर्ता गांव-गांव घूम कर विकसित भारत की बात कर रहे हैं. लेकिन झारखंड में तीन साल से प्रधानमंत्री आवास बंद कर दिया गया है. युवाओं को विशेष तौर पर सोच-समझ कर वोट करना चाहिए. उन्होंने कांग्रेस की घोषणाओं को ध्यान में रखते हुए गठबंधन के प्रत्याशी नलिन सोरेन को जिताने की अपील की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >