प्रमुख ने की डोभा निर्माण में अनियमितता की शिकायत

प्रमुख ने की डोभा निर्माण में अनियमितता की शिकायत

प्रतिनिधि, सरैयाहाट बभनखेता पंचायत में मनरेगा के तहत डोभा निर्माण में गड़बड़ी बरते जाने की शिकायत प्रमुख ललिता मरांडी ने बीडीओ से की और इसकी जानकारी डीडीसी को भी दी है. शिकायत पत्र में प्रमुख ने बताया कि, डोभा का निर्माण में मशीन का उपयोग किया किया गया है. जबकि मास्टर रोल में गलत मजदूर को दिखा कर राशि की निकासी की जा रही है. प्रमुख ने बताया कि पंचायत के बसंती हेम्ब्रम, राजू टुडू, फुलिया देवी, राम टुडू, दुलार सोरेन, मंझली मुर्मू एवं हेमा देवी के डोभा निर्माण कार्य का निरीक्षण किया. निरीक्षण के समय कोई भी मजदूर कार्य स्थल पर नहीं था. ग्रामीणों ने बताया कि सारा डोभा निर्माण मशीन से किया गया है. मनरेगा योजना में मजदूरों से काम कराना है. उन्होंने अनियमितता पर रोक लगाने एवं कार्यवाही करने के लिए बीडीओ से कहा है. ——– बभनखेता पंचायत के डोभा निर्माण में अनियमितता की शिकायत प्रमुख द्वारा की गयी है. इस मामले में भौतिक रूप से स्थल की जांच की जायेगी. आरोप सही मिलने पर संबंधित पर कार्यवाही के साथ योजना को क्लोज किया जायेगा. महेश्वरी प्रसाद यादव, बीडीओ, सरैयाहाट ———

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >