Jharkhand Divas (दुमका): झारखंड मुक्ति मोर्चा के 47वें झारखंड दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दुमका पहुंच गये हैं. दुमका एयरपोर्ट पर संताल परगना के पुलिस उप महानिरीक्षक अंबर लकड़ा, उपायुक्त अभिजीत सिन्हा, पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार, उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया. रात में दुमका के गांधी मैदान में झारखंड दिवस का यह कार्यक्रम शुरू होगा. देर रात मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस सभा को संबोधित करेंगे. इससे पहले सरकार में पार्टी कोटे से मंत्री, सांसद, विधायक एवं अन्य केंद्रीय नेताओं का भी भाषण होगा.
झारखंड दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए समर्थकों की भीड़ रैली निकालकर एसपी कॉलेज ग्राउंड से सिदो कान्हू पोखरा चौक, मेन रोड, वीर कुंवर सिंह चौक होते हुए सभास्थल की ओर रवाना हो रही है. विभिन्न रास्तों से भी लोग मांदर-तमाक बजाते हुए सभास्थल पहुंच रहे हैं.
ये भी पढ़ें…
आधी रात दहल गया धनबाद, झरिया विधायक के आवास सिंह मेंशन पर बमबारी, इलाके में दहशत
