जामा में आपसी विवाद में दो पक्ष भिड़े, लोहे की रॉड और डंडे से मारपीट

जामा थाना क्षेत्र के नोनीहाथवारी गांव में एक आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. लोहे की रॉड और डंडों से लैस दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गए. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

जामा : जामा थाना क्षेत्र के नोनीहाथवारी गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक मारपीट का मामला सामने आया है. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लोहे की रॉड और डंडे से हमला करने का आरोप लगाया है. घटना में कई लोग घायल हुए हैं. दोनों पक्षों की लिखित शिकायत के आधार पर जामा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है.

घर में घुसकर रॉड और डंडे से हमला करने का आरोप

पहले पक्ष की सोना देवी (40), पति कैलाश मिर्धा के आवेदन पर कांड संख्या 48/26 दर्ज किया गया है. उन्होंने आरोप लगाया है कि राहुल मिर्धा, बिलास मिर्धा, पुतुल देवी, पूजा कुमारी एवं लखीकुंडी निवासी मंगल मिर्धा उनके घर में घुस गये और जान से मारने की नीयत से लोहे की रॉड एवं डंडे से हमला कर दिया. बीच-बचाव के दौरान उनके सिर पर लोहे की रॉड से वार किया गया. इस दौरान उनके पति कैलाश मिर्धा एवं पुत्र राजेश मिर्धा के साथ भी मारपीट की गयी, जिससे वे घायल हो गये.

चांदी की चेन और सोने की बाली छीनने का आरोप

सोना देवी ने आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान उनकी चांदी की चेन और सोने की कान की बाली भी छीन ली गयी. घटना के बाद सभी घायलों का इलाज फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कराया जा रहा है.

दूसरे पक्ष ने घर में घुसकर मारपीट का लगाया आरोप

वहीं, दूसरे पक्ष की पूजा कुमारी (24), पिता बिलास मिर्धा के आवेदन पर कांड संख्या 49/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पूजा कुमारी ने आरोप लगाया है कि आपसी रंजिश को लेकर कैलाश मिर्धा, राजेश मिर्धा और सोना देवी उनके घर में घुस आये तथा गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी.

रॉड से सिर पर वार करने का आरोप

पूजा कुमारी का आरोप है कि कैलाश मिर्धा और राजेश मिर्धा ने लोहे की रॉड से उनके सिर पर वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ीं. बचाव के लिए पहुंचे उनके पिता बिलास मिर्धा के साथ भी मारपीट की गयी, जिससे उनकी छाती में चोट आयी.

दोनों पक्षों की शिकायत पर प्राथमिकी

पुलिस ने दोनों पक्षों के आवेदन के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है. जामा पुलिस मामले की छानबीन कर रही है तथा घटना के कारणों और आरोपों की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anand Jayswal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >