राष्ट्रीय खेल दिवस पर दुमका इंडोर स्टेडियम में ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने दिखायी खेल प्रतिभा

दुमका इंडोर स्टेडियम में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगिता में युवा खिलाड़ियों ने अपने खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया. सब जूनियर से लेकर जूनियर वर्ग तक के खिलाड़ियों ने आत्मरक्षा, अनुशासन और शारीरिक दक्षता का परिचय दिया.

दुमका : राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर इंडोर स्टेडियम दुमका में ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग के विभिन्न आयु समूहों के खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता का आयोजन झारखंड राज्य महिला ताइक्वांडो संघ की अध्यक्ष सह दुमका ताइक्वांडो संघ की सचिव स्मिता आनंद एवं वरिष्ठ ताइक्वांडो प्रशिक्षक शिखा आनंद की अध्यक्षता में हुआ.

प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों के साथ अतिथिगण. | Prabhat Khabar Network

सब जूनियर से जूनियर वर्ग तक मुकाबले

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने सब जूनियर, कैडेट, जूनियर और पूमसे वर्ग में मुकाबले किए. खिलाड़ियों ने आत्मरक्षा के साथ-साथ खेल कौशल, अनुशासन और शारीरिक दक्षता का प्रदर्शन किया. मुकाबलों को लेकर खिलाड़ियों और अभिभावकों में खासा उत्साह देखा गया.

प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों के साथ अतिथिगण. | Prabhat Khabar Network

विजेता खिलाड़ियों को पदक से सम्मान

समापन समारोह में जिला खेलकूद सचिव उमाशंकर चौबे एवं वरिष्ठ ताइक्वांडो प्रशिक्षक शिखा आनंद ने विजेता खिलाड़ियों को पदक देकर सम्मानित किया. उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए नियमित अभ्यास, अनुशासन और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी.

बालिका वर्ग में इन खिलाड़ियों ने जीते पदक

बालिका वर्ग में सब जूनियर में अमीषा मुर्मू ने स्वर्ण, वाणी साह ने रजत और अक्षरा सिंह ने कांस्य पदक हासिल किया. कैडेट वर्ग में विद्या गुप्ता, रितिक्षा पाठक, नोरा निधि और अनुष्का मुर्मू ने पदक जीते. जूनियर वर्ग में ऐनी तभिता मुर्मू, विप्रा श्री, जॉयस मर्सी हांसदा और ऐशोनी गोराईं ने बेहतर प्रदर्शन किया.

बालक वर्ग में भी खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

बालक वर्ग में सब जूनियर में विष्णु साहा, विवान मुखर्जी और शिवम प्रकाश, कैडेट में अभिराज मरांडी, राजवीर प्रजापति, आशीष हांसदा और अल्तमस अहमद तथा जूनियर वर्ग में देवा किस्कू, नोवल एलेक्स मुर्मू, भोला शंकर गगराई और शुभम सोरेन ने पदक जीते. वहीं पूमसे वर्ग में विप्रा श्री, सौम्या कुमारी और नमन नित्यम ने बेहतर प्रदर्शन किया.

अभिभावक भी रहे मौजूद

मौके पर ताइक्वांडो प्रशिक्षक चंदन कुमार, रेफरी विशाल मरांडी, कोमल कुमारी, टुम्पा कुमारी, विनीता कुमारी सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ियों के अभिभावक मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anand Jayswal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >