छत्तीसगढ़ विधायक व गोड्डा लोकसभा प्रभारी भावना बोहरा ने पूजा अर्चना की

पूजनोपरांत बासुकिनाथ में भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. इस दौरान भावना बोहरा ने 400 पार के संकल्प को दोहराया और स्थानीय भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं से लक्ष्य की प्राप्ति को लेकर पूरे तन्मयता के साथ जुट जाने का आह्वान किया

बासुकिनाथ. छत्तीसगढ़ के पंडरिया विधानसभा के विधायक भावना बोहरा ने मंगलवार को बासुकिनाथ में फौजदारी बाबा की पूजा अर्चना की. उन्हें मंदिर के पंडित कुंदन झा ने विधिवत पूजा अर्चना करायी. पूजनोपरांत बासुकिनाथ में भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. इस दौरान भावना बोहरा ने 400 पार के संकल्प को दोहराया और स्थानीय भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं से लक्ष्य की प्राप्ति को लेकर पूरे तन्मयता के साथ जुट जाने का आह्वान किया. पार्टी ने उन्हें गोड्डा लोकसभा प्रभारी का दायित्व दिया है. इस मौके पर राज्यसभा के पूर्व सांसद अभयकांत प्रसाद, भाजपा नेता संजय शौर्य, संदीप पांडेय, आशुतोष सिंह, भाजपा के नगर महामंत्री कार्तिक राव, नगर मंत्री नरेश पंडा, राजेश गुप्ता, बालमुकुंद ठाकुर, लोकसभा विस्तारक आशीष कुमार, भाजयुमो अध्यक्ष पप्पू सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >