केंद्रीय पुलिस एसोसिएशन का चुनाव 28 को रांची में

केंद्रीय पुलिस एसोसिएशन का चुनाव 28 को रांची में

संवाददाता, दुमका केंद्रीय पुलिस एसोसिएशन झारखंड के 28 फरवरी को होने वाले चुनाव हेतु जनसंपर्क अभियान जोर शोर से चल रहा है. पुलिस मेंस एसोसिएशन कार्यालय पुलिस केंद्र दुमका में राहुल कुमार मुर्मू के नेतृत्व में अभियान के तहत प्रचार-प्रसार कर अपने समर्थन में आम सदस्यों से अपील की गयी. पूरी टीम को वोट करने के लिए कहा गया. सभी सदस्यों में भारी उत्साह देखा गया. आयोजन का नेतृत्व अध्यक्ष रमेश भगत एवं अजीत कुमार सिंह के द्वारा किया गया दुमका जिला व एसआईआरबी-1 के पुलिस पदाधिकारी प्रकाश बैठा, राम चन्द्र हेम्ब्रम, नवीन शुक्ला, सारजेंट मेजर रमेश कुमार मंडल, विनय कुमार दुबे, मटिल्डा मिंज सहित कई पुलिस पदाधिकारी उपस्थित हुए. मौके पर झारखण्ड पुलिस एसोसिएशन के प्रत्याशी अध्यक्ष पद पर राहुल कुमार मुर्मू, उपाध्यक्ष पद पर रोहित कुमार रजक, अशोक कुमार तिवारी, महामंत्री संजीव कुमार, संयुक्त सचिव संतोष कुमार महतो, संयुक्त सचिव राकेश कुमार पाण्डेय,संगठन सचिव मंटू कुमार मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >