Accident : बस और पिकअप वैन में टक्कर, कोई हताहत नहीं

जामा थाना क्षेत्र अंतर्गत कमारदुधानी के पास हुई घटना

जामा. दुमका-मसलिया मुख्य मार्ग पर जामा थाना क्षेत्र अंतर्गत कमारदुधानी के पास सोमवार को यात्री बस और पिकअप में टक्कर हो गयी. कृष्णा रजत नाम की यात्री बस मसलिया आ रही थी, जबकि दूसरी ओर से सटरिंग पट्टा लदी पिकअप मसलिया जा रही थी. इन वाहनों के अनियंत्रित होने से टक्कर हो गयी. किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. घटना की सूचना मिलते ही जामा थाना के एसआइ सतीश चंद्र राय घटनास्थल पहुंचे. दोनों गाड़ी को जब्त कर लिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >