दुमका : सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय ने बीएससी नर्सिंग सेमेस्टर-2 परीक्षा 2025, सत्र 2024-28 और एमबीबीएस थर्ड प्रोफेशनल पार्ट-2 सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 (II), सत्र 2021-26 का परीक्षाफल जारी कर दिया है. बीएससी नर्सिंग सेमेस्टर-2 में शामिल सभी परीक्षार्थी सफल घोषित किये गये हैं. परीक्षा का परिणाम शत-प्रतिशत रहा.
एमबीबीएस में 81.82 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल
एमबीबीएस थर्ड प्रोफेशनल पार्ट-2 सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 (II) में 81.82 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं. विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षाफल जारी होने के बाद संबंधित पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों में परिणाम को लेकर बनी उत्सुकता खत्म हो गई.
