मतदाताओं की शिकायत पर 237 के बीएलओ को लगाई गई फटकार

रानीश्वर में बीएलओ द्वारा गणना प्रपत्र में लापरवाही बरतने पर बीडीओ ने लगाई कड़ी फटकार। जानिए क्या है पूरा मामला और सुधार के निर्देश।

रानीश्वर : रविवार को सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार सिन्हा के द्वारा सादीपुर पंचायत के मतदान केंद्र संख्या 233 व 237 के गणना प्रपत्र वितरण व डिजिटाइजेशन कार्य का निरीक्षण किया गया. मतदान केंद्र संख्या 233 पर बीएलओ को कार्य करते हुए पाया गया तथा वोलेंटियर सहयोग कर रहे थे. यहां के बीएलओ मिनीसेंट सोरेन के द्वारा 50 प्रतिशत मतदाताओं से गणना प्रपत्र भर कर डिजिटाइजेशन किया जा रहा है. जबकि मतदान केंद्र संख्या 237 के भरे हुए गणना प्रपत्र निरीक्षण करने पर कई प्रकार की त्रुटियां पायी गयी. निरीक्षण के दौरान कई मतदाताओं द्वारा बताया गया कि बीएलओ के द्वारा नहीं बताया गया है कि गणना प्रपत्र कैसे भरा जाना है. जबकि बीएलओ को सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी , बीएलओ सुपरवाइजर व आपरेटर के द्वारा गणना प्रपत्र भरने के लिए कई बार प्रशिक्षण दिया गया है. इसके लिए बीएलओ अभया चक्रवर्ती को कड़ी फटकार लगाते हुए स्पष्टीकरण किया गया है.साथ ही बीडीओ श्री सिन्हा के द्वारा वोलेंटियर, आसपास के ग्रामीण, बुद्धिजीवी, शिक्षक आदि से अनुरोध किया गया कि सभी मतदाताओं का गणना प्रपत्र अच्छे तरह से सुधार कर भर दें. ताकि सभी मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में सही तरह से आ सके. मौके पर बीएलओ सुपरवाइजर विभाष तिवारी भी उपस्थित थे. फोटो गणना प्रपत्र भरने का निरीक्षण करते बीडीओ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sadhan sen

वर्ष 1999 के नवंबर महीने से प्रभात खबर अखबार में पत्रकारिता शुरू की. दुमका के रानीश्वर प्रखंड से पत्रकारिता करते हुए जनहित की खबरों को प्राथमिकता देना, हमेशा मेरा ध्येय रहा है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >