दुमका : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत अग्रसेन भवन में दुमका जिला कार्यशाला आयोजित की गई. अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश मंडल ने की, जबकि मंच संचालन जिला महामंत्री मृणाल कुमार मिश्रा ने किया.
25 वर्षों के सेवाकाल में जनकल्याण और विकास के नए कीर्तिमान : विरंची नारायण
कार्यशाला के मुख्य अतिथि बोकारो के पूर्व विधायक विरंची नारायण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व सेवा, सुशासन और राष्ट्र समर्पण का जीवंत उदाहरण है. उनके 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में जनकल्याण और विकास के नए कीर्तिमान स्थापित हुए हैं. उन्होंने कहा कि अभियान के माध्यम से केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवा कार्यों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा.
बूथ स्तर तक अभियान ले जाने का आह्वान
जिला प्रभारी अशोक उपाध्याय ने कार्यकर्ताओं से अभियान को बूथ स्तर तक ले जाने का आह्वान किया. जिलाध्यक्ष रूपेश मंडल ने कहा कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित कर अभियान में व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित की जाएगी.
मृणाल मिश्रा बने जिला संयोजक
कार्यशाला में अभियान के सफल संचालन के लिए मृणाल कुमार मिश्रा को जिला संयोजक बनाया गया. वहीं सोनी हेंब्रम, सीताराम पाठक, जयप्रकाश मंडल कुशवाहा, दीप्तांशु कोचगवे और धर्मेंद्र सिंह बिट्टू को सह संयोजक की जिम्मेदारी दी गई.
विभिन्न कार्यक्रमों के संयोजक व सह संयोजक
- आशीर्वाद का दीया: अमिता रक्षित — नीतू झा
- 25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत: डॉ. अनहद लाल — डॉ. अंजुला मुर्मू
- जननी सेवा गाथा: विश्वनाथ राय — गायत्री जायसवाल
- आंगन का उत्सव: डॉ. शर्मिला सोरेन — राजू पूजहर
- कहानी बदलाव की: सुरेश मुर्मू — मार्शल टुडू
- विकसित भारत संकल्प यात्रा: परितोष सोरेन — राजू दर्वे
- सेवा ज्योति यात्रा: गौरव कांत — बिमल मरांडी
- वडनगर से वाराणसी जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा: अमरेन्द्र सिंह — भृगुनाथ यादव
- सेवा मेरा योगदान: रविकांत मिश्रा — गुंजन मरांडी
- सेवा सेतु अभियान: मनोज पांडे — बबलू मंडल
- रंगोली राष्ट्र: रमेश मुर्मू — रघुनाथ रजक
- राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज: सुनील सोरेन — पवन केसरी
- जनसेवक महाकुंभ: अभयकांत प्रसाद — अविनाश सोरेन
- मोटरसाइकिल यात्रा: विवेकानंद राय — नलिन मंडल
कार्यशाला में जुटे भाजपा कार्यकर्ता
कार्यशाला में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य परितोष सोरेन, सुरेश मुर्मू, सीताराम पाठक, पिंटू अग्रवाल, रविकांत मिश्रा सहित भाजपा के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, अभियान के संयोजक-सह संयोजक और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
