हादसा : वाहन के धक्के से बाइक सवार घायल, रेफर

गोविंदपुर–साहिबगंज हाइवे पर थाना क्षेत्र के जोड़ासिमल के पास हादसा.

प्रतिनिधि, गोपीकांदर गोविंदपुर–साहिबगंज हाइवे पर थाना क्षेत्र के जोड़ासिमल के पास शुक्रवार को सड़क हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, उसकी पहचान पहाड़पुर आदिवासी टोला निवासी विनोद मरांडी (पिता–स्व सुरेंद्र मरांडी) के रूप में की गयी है. गोपीकांदर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. घायल युवक को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया. डॉ सूरज प्रसाद ने सिर और चेहरे पर गंभीर चोट लगी है. बेहतर इलाज के लिए उसे दुमका स्थित पीजेएमसीएच रेफर कर दिया. स्थानीय निवासी रंजीत टुडू के अनुसार, विनोद रांगामिशन से गोपीकांदर जा रहे थे. तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी. हादसे के बाद चालक फरार हो गया. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक जब्त कर ली है. जांच शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANAND JASWAL

ANAND JASWAL is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >