सड़क हादसे में बाइक सवार दो भाई घायल, भर्ती

घायलों में गोड्डा जिला अंतर्गत पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के हरनापहाड़ी गांव

दुमका नगर. दुमका-रामगढ़ पथ पर कोआम गांव के पास सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को पीजेएमसीएच में भर्ती कराया गया है. घायलों में गोड्डा जिला अंतर्गत पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के हरनापहाड़ी गांव के दिवाकर राय और उसका भाई कटकी राय शामिल हैं. कटकी ने बताया कि दोनों बाइक लेकर घर से मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नागबिल गांव जा रहा था. कोआम गांव के पास संतुलन बिगड़ जाने से बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे में दिवाकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया. वहीं कटकी को हल्की चोट लगी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >