अज्ञात वाहन की तेज रोशनी से अनियंत्रित हुई बाइक, युवक की मौत, दूसरा गंभीर

हंसडीहा-बासुकिनाथ मार्ग पर अज्ञात वाहन की तेज रोशनी के कारण बाइक दुर्घटनाग्रस्त, एक व्यक्ति की मौत और दूसरा गंभीर रूप से घायल. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रतिनिधि, हंसडीहा

नोनीहाट-बासुकिनाथ मुख्य मार्ग पर नोनीहाट स्थित एक पुलिया के पास रविवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार जामा थाना क्षेत्र के घनश्यामपुर गांव निवासी कांग्रेस लायक एवं मुन्ना लायक एक बाइक से बासुकीनाथ की ओर से नोनीहाट जा रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक अज्ञात वाहन की तेज रोशनी उनकी आंखों पर पड़ गई. तेज रोशनी के कारण बाइक चालक संतुलन खो बैठा और बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गयी.

घटना की सूचना मिलते ही हंसडीहा थाना के सहायक अवर निरीक्षक राजेंद्र राम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल, दुमका भेजा. वहां चिकित्सकों ने कांग्रेस लायक को मृत घोषित कर दिया, जबकि मुन्ना लायक का इलाज जारी है. सोमवार को टाउन थाना पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव का पोस्टमार्टम कराया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अनिल कुमार चौधरी

वर्ष 2004 अप्रैल से दैनिक अखबार हिंदुस्तान से पत्रकारिता शुरू की. इसके बाद वर्ष 2013 के अक्टूबर माह से दैनिक अखबार प्रभात खबर में पत्रकारिता को लेकर योगदान किया. अपने थाना क्षेत्र से घटना, दुर्घटना, जन समस्याओं, प्रशासनिक कार्यक्रमों के अलावा अन्य विषयों से जुड़ी खबरों को प्रमुखता ईमानदारी से रखा. जिससे आम लोगों को लाभ मिल सके.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >