रामगढ़: रामगढ़ थाना क्षेत्र के भातुडिया बी पंचायत के एक गांव की एक युवती पिछले 24 जुलाई से बगैर किसी सूचना के लापता है. लडकी के पिता ने रामगढ़ थाने में आवेदन देकर बेटी को सुरक्षित रूप से बरामद करने तथा लडकी को गायब करने वाले के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मां की है.
पीडित पिता के अनुसार 24 जुलाई को उसकी बेटी को छोडकर घर के सभी सदस्य घर से बाहर थे. बेटी घर में अकेली थी. जब वे लोग शाम में घर लौटे तो बेटी घर से गायब थी. उन लोगों ने गांव तथा पडोसियों के घरों के साथ ही रिश्तेदारों के घरों में भी पता लगाया. लेकिन बेटी नहीं मिली.
लडकी के पिता के अनुसार लडकी की तलाश के दौरान उन लोगों को पता चला कि रामगढ़ थाना क्षेत्र के भातुडिया बी पंचायत के चिहुटिया ग्राम निवासी सुनील राय के पुत्र विवेक राय के साथ उसकी बेटी को 24 जुलाई को देखा गया था.
इसकी जानकारी मिलने के बाद उसने रामगढ़ थाने में आवेदन देकर बेटी की सुरक्षित बरामद करने की मांग की है. पिता के बयान पर काण्ड संख्या 59/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) के तहत रामगढ़ थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है तथा एएसआई अजित कुमार को मामले की जांच सौंपी गई है.
