बीडीओ ने एसआईआर कार्य का लिया जायजा

रानीश्वर के बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया और बीएलओ को एएसडीडी मतदाताओं की सूची तैयार करने के निर्देश दिए।

रानीश्वर. सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार सिन्हा के द्वारा एस आई आर कार्य का निरीक्षण दक्षिणजोल पंचायत के मतदान केंद्र संख्या 196 व पाथरा पंचायत के मतदान केंद्र संख्या 224 में गणना प्रपत्र वितरण व डिजिटाइजेशन कार्य का निरीक्षण किया गया. मतदान केंद्र संख्या 196 व 224 में बीएलओ के द्वारा मतदाताओं से गणना प्रपत्र प्राप्त कर डिजिटाइजेशन किया जा रहा था. सहयोग के लिए वोलेंटियर आदि भी उपस्थित थे. सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री सिन्हा के द्वारा दोनों बीएलओ को निर्देश दिया गया कि उक्त दोनों मतदान केंद्रों के एएसडीडी मतदाताओं की सूची अपने अपने वोलेंटियर के सहयोग से कल सुबह तक तैयार कर लेना है. बीएलओ व बीएलओ -2 की बैठक में एएसडीडी सूची बीएलओ -2 को सत्यापन के लिए उपलब्ध करा देना है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sadhan sen

वर्ष 1999 के नवंबर महीने से प्रभात खबर अखबार में पत्रकारिता शुरू की. दुमका के रानीश्वर प्रखंड से पत्रकारिता करते हुए जनहित की खबरों को प्राथमिकता देना, हमेशा मेरा ध्येय रहा है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >