जनता दरबार में ग्रामीणों की समस्या से रूबरू हुए बीडीओ

बीडीओ कमलेंद्र कुमार सिन्हा ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी. मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना से वंचित महिलाएं बड़ी संख्या में पहुंची थी.

रामगढ़. उपायुक्त के निर्देश शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय प्रसार में जनता दरबार का आयोजन किया गया. बीडीओ कमलेंद्र कुमार सिन्हा ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी. मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना से वंचित महिलाएं बड़ी संख्या में पहुंची थी. योजना का पोर्टल बंद रहने के कारण मंगलवार एवं शुक्रवार को लाभ से वंचित महिलाओं की भीड़ रहती है. इन सभी महिलाओं का आवेदन ऑफलाइन मोड में लिया गया. जनता दरबार में सर्वजन पेंशन से संबंधित-09, मईंया सम्मान से संबंधित-11 , जन्म व मृत्यु प्रमाण-पत्र के लिए -01, आवास योजना के लिए -पांच, पेंशन व मुख्यमंत्री मंईंयां सम्मान योजना के संदर्भ में पूछताछ के -51,अंचल से संबंधित 01, मनरेगा जाॅब कार्ड के लिए दो आवेदन समेत कुल 80 आवेदन प्राप्त हुए. 63 आवेदनों का मौके पर निष्पादन करते हुए शेष आवेदन पत्र पर जल्द जांच कर निष्पादन करने का निर्देश बीडीओ के द्वारा संबंधित विभाग प्रमुख को दिया गया. जनता दरबार में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से लगाये गये स्वास्थ्य शिविर का 31 लोगो ने लाभ उठाया. जनता दरबार में अंचलाधिकारी प्रदीप कुमार महतो, शिक्षा विभाग से मो नाजिशुल हक, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी ब्रजेश कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी आशीष रंजन, जनता दरबार प्रखंड स्तरीय नोडल प्रभारी आनंद कुमार मंडल, स्वास्थ्य विभाग से सीएचओ रवीना टुडू, लैब तकनीशियन रुपनारायण यादव, एएनएम निक्कू कुमारी समेत विभिन्न विभागों के प्रखंडस्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.

फोटो कैप्शन —रामगढ़ में आयोजित जनता दरबार में बीडीओ को आवेदन देते ग्रामीण.

गोपीकांदर में 54 आवेदन मिले, 34 का हुआ निबटारा

गोपीकांदर. गोपीकांदर प्रखंड कार्यालय सभागार में शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार में अपनी समस्याओं को लेकर भारी संख्या में ग्रामीण पहुंचे. मुख्य रूप से बीडीओ विजय प्रकाश मरांडी ने लोगों की शिकायतें-समस्याएं सुनी. आवेदन प्राप्त किया. जनता दरबार में आपूर्ति विभाग के चार आवेदन पड़े, जबकि मंईयां सम्मान योजना के 13, आधार कार्ड के 29, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र का एक, पेंशन के छह और चापाकल मरम्मत का एक आवेदन प्राप्त हुआ. कुल 54 आवेदन में 34 का निष्पादन किया गया. इस दौरान नोडल पदाधिकारी विशाल कुमार, सभी पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rakesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >