कैंपस : बीबीए, बीसीए परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि घोषित

ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की तिथियों की घोषणा कर दी है. विवि से जारी अधिसूचना के अनुसार छात्र–छात्राएं 24 फरवरी से दो मार्च तक बिना विलंब शुल्क फॉर्म भर सकेंगे.

दुमका. सिदो–कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका ने बीबीए व बीसीए सेमेस्टर–6 (सत्र 2022–25) परीक्षा 2025 के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की तिथियों की घोषणा कर दी है. विवि से जारी अधिसूचना के अनुसार छात्र–छात्राएं 24 फरवरी से दो मार्च तक बिना विलंब शुल्क फॉर्म भर सकेंगे. इसके बाद तीन से 5 मार्च तक ₹200 विलंब शुल्क के साथ तथा 6 मार्च से 8 मार्च तक ₹500 विलंब शुल्क के साथ फॉर्म भरने की सुविधा उपलब्ध रहेगी. सभी परीक्षार्थियों को वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा. विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि ऑनलाइन भुगतान की रसीद के साथ परीक्षा फॉर्म की हार्डकॉपी संबंधित महाविद्यालय या विभाग में जमा करना अनिवार्य होगा. जनसंपर्क पदाधिकारी ने समय सीमा के भीतर फॉर्म भरने की अपील की है, ताकि विद्यार्थियों को अनावश्यक विलंब शुल्क से बचाया जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANAND JASWAL

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >