बंगाल के केस का आरोपी पुलिस को चकमा देकर लकड़ापहाड़ी से हुआ फरार

दमदम पुलिस स्टेशन से संबंधित एक मामले में बिहार के बांका जिले के कटोरिया थाना क्षेत्र के कटहरा गांव के आरोपी मंटू यादव उर्फ कुमार की गिरफ्तारी कर बंगाल पुलिस आरोपी को अपने साथ ले जा रही थी

जामा(दुमका). पश्चिम बंगाल के दमदम पुलिस स्टेशन के पीएसआb उत्पल तरफदार के चंगुल से शुक्रवार की देर शाम लकड़ापहाड़ी पेट्रोल पंप के पास से एक आरोपी चकमा देकर फरार हो गया. मिली जानकारी के अनुसार दमदम पुलिस स्टेशन से संबंधित एक मामले में बिहार के बांका जिले के कटोरिया थाना क्षेत्र के कटहरा गांव के आरोपी मंटू यादव उर्फ कुमार की गिरफ्तारी कर बंगाल पुलिस आरोपी को अपने साथ ले जा रही थी. इसी दौरान लकड़ापहाड़ी पेट्रोल पंप के पास शौच के लिए गाड़ी रोकी गयी. अंधेरे में मौका का फायदा उठाकर आरोपी मंटू यादव फरार हो गया. काफी खोजबीन के बाद भी जब आरोपी का कहीं पत�� नहीं चला तो अंततः जामा थाना पुलिस को लिखित सूचना दी गयी. जामा थाना पुलिस ने कांड संख्या 41/24 के तहत भादवि की धारा 224 के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >