आपसी कहासुनी में बुजुर्ग दंपती ने किया विषपान, पत्नी की मौत, पति का चल रहा पीजेएमसीएच में इलाज

दु:खद. जरमुंडी थाना क्षेत्र के चोरखेदा गांव की घटना

दुमका नगर. जिले के जरमुंडी थाना क्षेत्र के चोरखेदा गांव में घरेलू विवाद को लेकर कीटनाशक खाने से वृद्धा की मौत हो गयी. वहीं वृद्ध का इलाज फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है. मृतका मरवी देवी (60) चोरखेदा गांव की रहनेवाली है. मृतका का बेटा बुधन मंडल ने बताया कि शनिवार की सुबह किसी बात को लेकर घर में पिता धरणीधर मंडल (65) और मां के बीच कहासुनी हो गयी. गुस्से में आकर दोनों ने कीटनाशक खा ली. हालत बिगड़ जाने पर घर वालों की नजर पड़ी. आनन-फानन में दोनों को जरमुंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद वृद्धा की नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पीजेएमसीएच रेफर कर दिया गया. वहीं, अस्पताल में इलाज के दौरान वृद्धा की मौत हो गयी. अस्पताल प्रबंधक द्वारा घटना की जानकारी नगर थाना को दे दी गयी है. वृद्ध धरणीधर मंडल के सामान्य होने के बाद कीटनाशक खाने के कारणों का पता चल पायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >