Amit Shah In Dumka: दुमका में जेएमएम और कांग्रेस पर बरसे अमित शाह, जानिए भाषण की 15 बड़ी बातें

Amit Shah In Dumka: दुमका के गांधी मैदान में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक जनसभा को संबोधित किया. जनसभा में अमित शाह ने झामुमो और कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला. इस दौरान उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी सुनील सोरेन के लिए वोट की अपील की. दुमका से बीजेपी का मुकाबला जेएमएम प्रत्याशी बसंत सोरेन से है. बसंत सोरेन सीएम हेमंत सोरेन के भाई हैं.

Amit Shah IN Dumka: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को दुमका में एक चुनावी सभा की. गांधी मैदान में आयोजित सभा में लोगों को संबोधित करते हुए अमित शाह ने झारखंड सरकार पर जमकर हमला बोला. अमित शाह ने कांग्रेस और जेएमएम पर घुसपैठियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया. शाह ने कहा कि झारखंड हाईकोर्ट ने घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें निर्वासित करने का निर्देश दिया था. केंद्र भी इसपर काम करने के लिए सहमत था, लेकिन हेमंत सोरेन सरकार तैयार नहीं हुई. मंच से अमित शाह ने बीजेपी और केंद्र सरकार की जमकर तारीफ की. शाह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 10 साल में झारखंड को 84,000 करोड़ रुपये दिए थे. प्रधानमंत्री मोदी ने 3.90 लाख करोड़ रुपये दिए हैं. अमित शाह ने कहा कि अगर झारखंड में एनडीए की सरकार बनती है तो हम लोगों को विस्थापित करने से पहले पुनर्वास की योजनाएं बनाएंगे. पेश है अमित शाह के भाषण की 15 बड़ी बातें.

अमित शाह के भाषण की 15 बड़ी बातें

  • अमित शाह ने कहा कि झारखंड को अस्तित्व में आने से रोकने की कांग्रेस ने भरपूर कोशिश की.
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के एकमात्र ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने धरती आबा के घर तक पहुंचने का काम किया है.
  • अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी ने देश-दुनिया में आदिवासियों का मान बढ़ाया है.
  • भारत की आजादी के 75 साल बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाया .
  • देश भर में 200 करोड़ की लागत से 10 आदिवासी म्यूजियम बनाने का काम किया जा रहा है. हर म्यूजियम में सिदो-कान्हू की मूर्ति लगने वाली है.
  • यूपीए की सरकार ने अपनी अंतिम बजट में आदिवासियों के लिए 28 हजार करोड़ दिया था, जिसे पीएम मोदी ने बढ़ाकर 1 लाख 33 हजार करोड़ रुपये किया.
  • शाह ने कहा कि झारखंड सरकार वोट बैंक के लिए घुसपैठियों को संरक्षण देकर आदिवासियों की संख्या को घटाने का काम किया है.
  • रोटी, माटी और बेटी की रक्षा हेमंत सोरेन सरकार नहीं कर सकती है.
  • झारखंड सरकार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिशा निर्देश में योजनाबद्ध तरीके से घुसपैठियों को बसा रही है.
  • अमित शाह ने कहा कि झारखंड में अगर बीजेपी की सरकार बनी तो आदिवासियों की कब्जा की गई जमीन कानून बनाकर वापस दिलाएंगे.
  • शाह ने कहा कि कांग्रेस सांसद के घर से साढ़े तीन सौ करोड़ रुपये मिला है. आलमगीर के पीएस के नौकर के पास से 35 करोड़ रुपये मिला.
  • झारखंड में अगर सरकार बनती है तो दिसंबर महीने से बेरोजगार युवाओं को हर महीने 2000 रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा.
  • अमित शाह ने कहा कि मुखिया का वेतन ढाई हजार से बढ़ाकर 5 हजार रुपये करेंगे.
  • बीजेपी की सरकार बनी तो पांच साल में झारखंड में इतनी इंडस्ट्री लगाएंगे कि किसी युवा को रोजगार के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा.
  • हेमंत सोरेन कांग्रेस के सहयोग से पिछले रास्ते से एसटी, एससी और ओबीसी का आरक्षण काट कर मुसलमानों को देना चाहती है. हम ऐसा हर्गिज नहीं होने देंगे.

Also Read: वृंदा करात बोलीं- BJP की नजर झारखंड के खनिज संपदा पर, JMM पर भी साधा निशाना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >