मोबिलाइजर पर अबुआ आवास के नाम पर अवैध वसूली का आरोप

पीड़ित महिलाएं बिलो देवी और अनिता देवी ने बीडीओ को आवेदन देकर कहा कि लगभग एक वर्ष पहले मोबिलाइजर ने उनके पास आकर आवास लाभ दिलाने का आश्वासन दिया.

पीड़ित महिलाओं ने बीडीओ को दिया आवेदन, कार्रवाई की मांग

प्रतिनिधि, रामगढ़

प्रखंड की सिलठा ए पंचायत के बारा पघार गांव की दो महिलाओं ने पंचायत मोबिलाइजर चेत नारायण किस्कू पर अबुआ आवास दिलाने के नाम पर अवैध रुपये वसूलने का आरोप लगाया है. पीड़ित महिलाएं बिलो देवी और अनिता देवी ने बीडीओ को आवेदन देकर कहा कि लगभग एक वर्ष पहले मोबिलाइजर ने उनके पास आकर आवास लाभ दिलाने का आश्वासन दिया. इसके लिए रुपये मांगे. बिलो देवी ने 4000 रुपये और अनिता देवी ने 2000 रुपये जमा किए, लेकिन आवास नहीं मिला. रुपये लौटाने पर चेत नारायण किस्कू ने महिलाओं और उनके परिजनों को धमकी दी. पीड़ित महिलाओं का कहना है कि उनकी आर्थिक स्थिति दयनीय है और उनके पति मजदूरी करते हैं. परेशान होकर उन्होंने बीडीओ से आरोपी मोबिलाइजर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

क्या कहते हैं अधिकारी

अबुआ आवास का लाभ दिलाने के नाम पर सिलठा ए के पंचायत मोबिलाइजर पर अवैध रूप से रुपये वसूली की लिखित शिकायत दो महिलाओं ने की है. शिकायत की जांच करायी जायेगी. दोषी पाये जाने पर संबंधित मोबिलाइज के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी.

कमलेंद्र कुमार सिन्हा, बीडीओ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand jaswal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >