पुराने विवाद में युवक पर जानलेवा हमला, सरस्वती पूजा की खुशी गम में बदली

रामगढ़ थाना क्षेत्र की कांजो पंचायत अंतर्गत सिमरा गांव में मंगलवार की संध्या सरस्वती पूजा के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान पुराने विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

वारदात. रामगढ़ थाना क्षेत्र में सिमरा हटिया के पास हुई घटना सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान दो पक्षों में झड़प, गंभीर घायल युवक को दुमका रेफर प्रतिनिधि, रामगढ़ रामगढ़ थाना क्षेत्र की कांजो पंचायत अंतर्गत सिमरा गांव में मंगलवार की संध्या सरस्वती पूजा के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान पुराने विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना सिमरा हटिया के पास हुई, जहां कार्यक्रम के दौरान दो पक्षों में कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक संघर्ष में बदल गयी. इस दौरान एक पक्ष के आधा दर्जन से अधिक लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दूसरे पक्ष के शिवा मंत्री को गंभीर रूप से घायल कर दिया. हमले में युवक के छाती और पीठ पर वार किए गए, जिससे वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा. आसपास मौजूद लोगों ने सूचना परिजनों को दी. परिजनों ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामगढ़ में भर्ती कराया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, दुमका रेफर कर दिया. घायल युवक के परिजनों का आरोप है कि सुशील दास, पलटू दास समेत अन्य लोगों से पुराना विवाद चल रहा था. सूचना मिलते ही रामगढ़ पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. जांच में जुट गयी है. पुलिस का कहना है कि दोषियों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी. कोट : सिमरा में पुराने विवाद को लेकर युवक को मारकर घायल करने की शिकायत मिली है. मामला दर्ज कर लिया गया है. आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा. सब इंस्पेक्टर मनीष कुमार, थाना प्रभारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anand jaswal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >