बासुकीनाथ : तालझारी थानांतर्गत बासुकिनाथ-देवघर मुख्य मार्ग पर चोरडीहा गांव के समीप अज्ञात वाहन के धक्के से साइकिल सवार विष्णुदेव तुरी नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.
जानकारी के मुताबिक घायल विष्णुदेव तुरी तेज गति में जा रहे अज्ञात वाहन की चपेट में अचानक आ गये. जिससे वे बुरी तरह घायल हो गया. इस घटना में युवक का साइकिल क्षतिग्रस्त हो गया. वह सेलम स्थित अपने घर से सहारा बाजार जा रहा था. क्रम में हादसा हुआ. वहीं दुर्घटना के बाद गाड़ी चालक वाहन लेकर भागने में सफल रहा.
